ICC Rankings : सूर्य कुमार यादव को फायदा, बाबर आजम को पीछे किया
ICC Rankings Surya Kumar Yadav : आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार फिर टी20 की रैंकिंग में काफी फेरबदल देखने के लिए मिल रहा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को इस टी20 की रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को फिर से नुकसान हुआ है, इसका कारण उनका फार्म है। बाबर आजम पिछले कुछ महीने से लगातार अपने खराब फार्म से जूझ रहे हैं। हालांकि टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अभी नंबर एक की कुर्सी पर काबिज हैं। सूर्य कुमार यादव ने पहली बार बाबर आजम को पीछे ढकेला आईसीसी की ओर से टी20 की जो नई रैंकिंग जारी की गई है, उसमें पाकिस्तान के विकेट कीपर और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 825 रेटिंग अंकों के साथ नंबर एक पर कायम हैं। बाबर आजम को पछाड़ कर वे नंबर पर बने थे और इसे कायम भी रखे हुए हैं। इसके बाद रैंकिंग में दूसरे नंबर पर एडन मार्करम हैं, जिनके पास 792 रेटिंग अंक हैं। सूर्य कुमार यादव इससे पहले की रैंकिंग में चौथे पायदान पर थे, ले...