संदेश

ICC Rankings : सूर्य कुमार यादव को फायदा, बाबर आजम को पीछे किया

चित्र
ICC Rankings Surya Kumar Yadav :  आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार फिर टी20 की रैंकिंग में काफी फेरबदल देखने के लिए मिल रहा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को इस टी20 की रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को फिर से नुकसान हुआ है, इसका कारण  उनका फार्म है। बाबर आजम पिछले कुछ महीने से लगातार अपने खराब फार्म से जूझ रहे हैं। हालांकि टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अभी नंबर एक की कुर्सी पर काबिज हैं।  सूर्य कुमार यादव ने पहली बार बाबर आजम को पीछे ढकेला  आईसीसी की ओर से टी20 की जो नई रैंकिंग जारी की गई है, उसमें पाकिस्तान के विकेट कीपर और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 825 रेटिंग अंकों के साथ नंबर एक पर कायम हैं। बाबर आजम को पछाड़ कर वे नंबर पर बने थे और इसे कायम भी रखे हुए हैं। इसके बाद रैंकिंग में दूसरे नंबर पर एडन मार्करम हैं, जिनके पास 792 रेटिंग अंक हैं। सूर्य कुमार यादव इससे पहले की रैंकिंग में चौथे पायदान पर थे, ले...

Asia Cup: धोनी को दिया पाकिस्तान को हराने का श्रेय, श्रीलंकाई कप्तान का बयान सुन तिलमिला गए होंगे पाकिस्तानी

चित्र
दुबई:  श्रीलंका ने एशिया कप (Asia Cup) के फाइनल में पाकिस्तान को हरा दिया है। दुबई में खेले गए खिताबी मुकाबले को श्रीलंका ने 23 रनों से अपने नाम किया। 9 ओवर में 58 रन पर 5 विकेट खोने के बाद श्रीलंका ने वापसी की। भानुका राजपक्षे ने बल्ले से कमाल किया और फिर गेंदबाजी में प्रमोद मदुशान और वानिंदु हसरंगा ने टीम को जीत दिला दी। मैच के बाद टीम के कप्तान दासुन शनाका ने महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा श्रेय किया।                                                   बाद में बल्लेबाजी आसान दुबई के मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम आंख बंद करके गेंदबाजी करने का फैसला करती है। यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है। 2021 टी20 वर्ल्ड कप से अब तक सिर्फ तीन ही बार इस मैदान पर पहले खेलने वाली टीम को जीत मिली थी। न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड जबकि भारत ने हॉन्गकॉन्ग और अफगानिस्तान को हराया था। यही वजह थी कि टॉस हारने के बाद लगा कि श्रीलंका टूर्ना...

Urvashi Rautela Naseem Shah Video: नसीम शाह के कौन उर्वशी रौतेला बयान के बाद एक्ट्रेस ने दी सफाई, कही ये बात

चित्र
Urvashi Rautela Naseem Shah Video उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया हैl इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि उनके एक फैन ने बिना उनकी जानकारी के एक वीडियो एडिट कर दिया थाl जबकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैl.                          Urvashi Rautela Naseem Shah Video:  हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच को देखने उर्वशी रौतेला भी स्टेडियम पहुंची थीl इस दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा थाl इसमें उर्वशी रौतेला और पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह नजर आ रहे थेl पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह ने उर्वशी रौतेला को पहचानने से इनकार कर दिया था पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह ने उर्वशी रौतेला को पहचानने से इनकार कर दिया थाl उन्होंने कहा है, 'मैं नहीं जानता, वह कौन हैl' इस बात से लगता है उर्वशी रौतेला नाराज हो गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर सफाई दी हैl उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लिखते हुए कहा है, 'कुछ दिनों पहले मेरी टीम ने फैन मेड एक क्यूट एडिट शेयर किया थाl मेरी जानकारी में नहीं है कि उसमें और कौन...

Asia Cup 2022 Final: श्रीलंकाई शेर छठी बार बने एशियाई शेर, फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से पीटा

चित्र
श्रीलंका ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार खिताब जीत लिया। श्रीलंका के लिए भानुका Asia Cup 2022 Sri Lanka vs Pakistan Final:  श्रीलंका ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ने इससे पहले 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में एशिया कप का खिताबा जीता था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और श्रीलंका ने 6 विकेट पर 170 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी। इस हार के साथ ही पाकिस्तान का तीसरी बार एशिया कप जीतने का सपना टूट गया। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने 4 और वानिंदु हसरंगा ने 3 विकेट लिए। पाकिस्तान से मिले 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 22 के स्कोर पर लगातार दाे विकेट गंवा दिए। प्रमोद मदुशन ने पहले तो कप्तान बा...

AUS vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्टोइनिस-वॉर्नर टीम से बाहर

चित्र
Australia vs New Zealand 3rd ODI David Warner Marcus Stoinis:  ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मैच 11 सितंबर को कैर्नस में खेला जाना है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है. टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. जबकि डेविड वॉर्नर को आराम दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज की है. स्टोइनिस चोट की वजह से बाहर हुए हैं. वे दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे. इसी वजह से उन्हें बाहर किया गया. स्टोइनिस की चोट को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ''स्टोइनिस भारत दौरे से पहले पर्थ में रिहैबिटेशन से गुजरेंगे.'' ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ 20 सितंबर से टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा.

शिया कप 2022: फाइनल में पाकिस्तान के लिए कौन है सबसे बड़ा खतरा, आकाश चोपड़ा ने बताया नाम

चित्र
एशिया कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान के लिए श्रीलंका का कौन सा खिलाड़ी सबसे बड़ा खतरा हो सकता है, इसके बारे में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है। उन्होंने वानिंदु हसरंगा का नाम लिया है।भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रविवार 11 सितंबर को एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के लेगस्पिनर वानिंदु हसरंगा को पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा खतरा बताया। 9 सितंबर को सुपर 4 के आखिरी मैच में हसरंगा ने कप्तान बाबर आजम सहित तीन विकेट लिए, क्योंकि श्रीलंका ने पाकिस्तान को 121 रनों पर समेट दिया। पाकिस्तान की टीम एक समय पर 82 रन पर 4 विकेट खोकर ठीकठाक स्तिथि में थी, लेकिन 19.1 ओवर में सभी विकेट खो दिए थे। श्रीलंका की टीम ने 17 ओवर में 122 रन का टारगेट चेज कर लिया था। पथुम निसानका ने शानदार अर्धशतक जड़ा था और वानिंदु हसरंगा ने 3 गेंदों में 10 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई थी। स्टार स्पोर्ट्स पर आकाश चोपड़ा ने कहा, "वानिंदु हसरंगा पाकिस्तान के लिए एक बड़ा खतरा होंगे, क्योंकि लेग स्पिन और गुगली के सामने, यह पाकिस्तान लाइनअप ढह जाता है चाहे वह वानिंदु हसरंगा हो या राशिद खान (अफगा...

PAK vs SL Asia Cup: एशिया कप में आज पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच फाइनल जंग, जानें आंकड़ों में कौन किस पर भारी?

चित्र
एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना है. श्रीलंका ने सुपर-चार के मुकाबले में पाकिस्तान को शानदार अंदाज में धूल चटाई थी जिसके चलते उसके हौसले काफी बुलंद हैं. फाइनल मुकाबले में टॉस की भी अहम भूमिका रहने वाली है और दोनों टीमें पहले फील्डिंग करना पसंद करेंगी.एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में आज श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से होगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स की निगाहें होंगी. श्रीलंकाई टीम जहां छठी बार खिताब जीतने उतरेगी वहीं पाकिस्ता की कोशिश तीसरी बार ट्रॉफी उठाने पर होगा. श्रीलंका ने दो दिन पहले ही सुपर-चार के मुकाबले में पाकिस्तान को शानदार अंदाज में धूल चटाई थी जिसके चलते उसके हौसले काफी बुलंद हैं.                                                 ऐसा है दोनों टीमों का आपसी रिकॉर्ड देखा जाए तो श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अबतक 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए है....