ICC Rankings : सूर्य कुमार यादव को फायदा, बाबर आजम को पीछे किया

ICC Rankings Surya Kumar Yadav : आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार फिर टी20 की रैंकिंग में काफी फेरबदल देखने के लिए मिल रहा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को इस टी20 की रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को फिर से नुकसान हुआ है, इसका कारण  उनका फार्म है। बाबर आजम पिछले कुछ महीने से लगातार अपने खराब फार्म से जूझ रहे हैं। हालांकि टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अभी नंबर एक की कुर्सी पर काबिज हैं। सूर्य कुमार यादव ने पहली बार बाबर आजम को पीछे ढकेला 
आईसीसी की ओर से टी20 की जो नई रैंकिंग जारी की गई है, उसमें पाकिस्तान के विकेट कीपर और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 825 रेटिंग अंकों के साथ नंबर एक पर कायम हैं। बाबर आजम को पछाड़ कर वे नंबर पर बने थे और इसे कायम भी रखे हुए हैं। इसके बाद रैंकिंग में दूसरे नंबर पर एडन मार्करम हैं, जिनके पास 792 रेटिंग अंक हैं। सूर्य कुमार यादव इससे पहले की रैंकिंग में चौथे पायदान पर थे, लेकिन अब वे नंबर तीन पर आ गए हैं। उनके पास 780 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। ये पहली बार हुआ है कि सूर्य कुमार यादव बाबर आजम से आगे निकल गए हैं। इससे पहले भी सूर्य कुमार यादव के पास ये मौका था, लेकिन उस वक्त वे बाबर आजम को पछाड़ नहीं पाए थे, लेकिन अब उन्होंने बाबर आजम को काफी पीछे छोड़ दिया है। टी20 की रैंकिंग में अब बाबर आजम चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, उनके पास 771 रेटिंग अंक हैं। वहीं कभी टी20 के नंबर एक बल्लेबाज रहे इंग्लैंड के डेविड मलान पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके पास अब 725 रेटिंग अंक हो गए हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फायदा 
रैंकिंग में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को काफी फायदा हुआ है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को उनके शानदार प्रदर्शन का फायदा हुआ है। वे अब ऑलराउंडर की रैंकिंग में नंबर पांच पर पहुंच गए हैं। वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी हार्दिक पांड्या काफी आगे आ गए हैं। उन्हें 23 स्थानों की छलांग मिली है। वहीं केएल राहुल को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए गए अर्धशतक का फायदा मिला है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में उन्होंने पांच स्थानों की छलांग लगाई है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PAK vs AFG Asia cup 2022: रोमांचक मुकाबले में आउट होने के बाद अफगानिस्तान के गेंदबाज को मारने दौड़े आसिफ, लग सकता है प्रतिबंध

IND vs PAK: Arshdeep Singh के घर वाले हुए चिंतित, खेल मंत्री ने फोन पर बात कर दिया आश्वासन

हॉन्ग कॉन्ग से जीत के बाद टीम इंडिया 4 मुश्किलों में फंसी, अब क्या करेंगे द्रविड़?