हॉन्ग कॉन्ग से जीत के बाद टीम इंडिया 4 मुश्किलों में फंसी, अब क्या करेंगे द्रविड़?

एशिया कप 2022 में अपने दूसरे मैच में भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को हरा दिया लेकिन उसके सामने 4 बड़ी समस्याएं खड़ी हो गई हैं.         टीम इंडिया ने लगातार दो मैच जीतकर एशिया कप के सुपर-4 राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है. पहले उसने पाकिस्तान को हराया और फिर उसके बाद टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग को मात दी. हालांकि सुपर-4 राउंड से पहले टीम इंडिया के सामने 4 बड़ी समस्याएं खड़ी हो गई हैं. ये सभी समस्याएं हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में सामने आई. अगर इनका समाधान नहीं निकला तो आने वाले मुकाबलों में टीम इंडिया को भारी दिक्कत हो सकती है. आइए आपको बताते हैं टीम इंडिया की चार बड़ी कमियां.           

  1. भारत की ओपनिंग जोड़ी रंग में नहीं है. केएल राहुल बिल्कुल आउट ऑफ टच हैं और रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत के बाद विकेट फेंक रहे हैं. ऐसे में भारत की ओपनिंग जोड़ी पावरप्ले तक भी नहीं टिक पा रही है.
  2. विराट कोहली ने भले ही हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अर्धशतक जमाया लेकिन वो मिडिल ओवर्स में काफी समय ले रहे हैं. विराट कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ केएल राहुल के साथ मिलकर 49 गेंदों में मह 56 रन ही जोड़े थे. वो तो बाद में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया.
  3. टीम इंडिया का तीसरा तेज गेंदबाज बिल्कुल लय में नहीं है. बात हो रही है आवेश खान की जो हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 4 ओवर में 53 रन लुटा दिए. आवेश ने 4 छक्के लगवाए जो उनकी खराब लाइन-लेंग्थ का बड़ा सबूत हैं.
  4. सुपर-4 राउंड में भी भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हो सकता है और इस मुकाबले में अगर भारत ने टॉस गंवा दिया और उसे स्कोर बचाना पड़ा तो उसे अपनी गेंदबाजी और अच्छी करनी होगी. क्योंकि अर्शदीप और आवेश दोनों का इकॉनमी रेट 10 रन प्रति ओवर से रहा था और ये टीम इंडिया के लिए टेंशन का विषय है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

AUS vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्टोइनिस-वॉर्नर टीम से बाहर

Asia Cup: धोनी को दिया पाकिस्तान को हराने का श्रेय, श्रीलंकाई कप्तान का बयान सुन तिलमिला गए होंगे पाकिस्तानी