ND vs PAK: महामुकाबले से पहले बोले कोच द्रविड़- भारतीय टीम में बदलाव संभव, जडेजा के बाद यह खिलाड़ी अनफिट
द्रविड़ ने कहा है कि भारत का एक तेज गेंदबाज फिलहाल फिट नहीं है। हालांकि, आगे के मैचों में वह फिट होकर वापसी कर सकता है। द्रविड़ ने रिप्लेसमेंट के तौर पर इस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में जगह देने के संकेत दिए हैं। यानी भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम में बदलाव होना तय है। भारतीय टीम रविवार को एकबार फिर पाकिस्तान का सामना करेगी। सुपर-4 के इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है। शनिवार को मैच की पूर्व संध्या पर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
द्रविड़ ने कहा है कि आवेश खान फिलहाल ठीक नहीं हैं। उन्होंने आज प्रैक्टिस नहीं की है। उम्मीद है कि टूर्नामेंट में आगे के मैचों के लिए वह समय पर रिकवर कर जाएंगे। द्रविड़ ने संकेत दिए हैं कि रविचंद्रन अश्विन को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 महामुकाबले में खिलाया जा सकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें