ndia-Pak Cricket Match: एशिया कप में पाकिस्तान से भारत के हारने के बाद अर्शदीप हुए ट्रोल, पंजाब AAP दिग्गज उतरे पक्ष में
India-Pak Cricket Match एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया। इसके बाद अर्शदीप सिंह खूब ट्रोल हो रहे हैं। लोग मैच हारने के लिए उन्हें दोषी बता रहे हैं। वहीं पंजाब के मंत्री मीत हेयर अर्शदीप के पक्ष में उतर आए हैं। इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। एशिया कप के दौरान गत दिवस भारत को पाकिस्तान ने हरा दिया। इसके बाद क्रिकेटर अर्शदीप खूब ट्रोल हो रहे हैं। अर्शदीप के समर्थन में पंजाब के मंत्री मीत हेयर उतर आए हैं। हालांकि इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी अर्शदीप को ट्रोल करने वालों की खिंचाई की थी।बता दें, कल पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में एक पाकिस्तानी बल्लेबाज का बेहद आसान कैच छोड़ दिया था, जिससे पूरे मैच का नक्शा पलट गया और भारत मैच हार है।
खेल मंत्री मीत हेयर ने कहा कि अर्शदीप ने कल के मैच में ही नहीं उससे पिछले मैचों में अच्छी गेंदबाजी की थी और अंतिम ओवर उसे देना साबित करता है कि वह अपने कप्तान के विश्वसनीय हैं, लेकिन हर दिन खिलाड़ी का नहीं होता। यह खेल है और इसे खेल की तरह ही लेना चाहिए।मीत हेयर ने कहा कि जिस प्रकार की शब्दावली उनके प्रति बरती जा रही है वह शर्मनाक है। हमें उनकी ओवरआल परफारमेंस देखनी चाहिए। मीत हेयर ने उन्हें भविष्य का सितारा बताते हुए कहा कि युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी भी कभी एक ओवर में छह छक्के लगा देते हैं तो कभी एक दिन जीरो पर आउट हो जाते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि खिलाड़ी बुरा है। यह एक खेल है और इसे खेल की भावना से ही लेना चाहिए।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भी ट्रोल करने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि भारी दबाव की स्थितियों में हर समय गलतियां होती हैं। आखिर हम सभी इन्सान हैं। हमारे युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह की आलोचना करने या सवाल करने का किसी को अधिकार नहीं है। टीम इंडिया ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उन्हें आगे के मैचों के लिए मेरी शुभकामनाएं। 23 साल के अर्शदीप को जिस तरह सिर्फ अपने धर्म की वजह से नफरत का शिकार बनाया जा रहा है, वह बेहद दुखद है। अर्शदीप के पास जबरदस्त कौशल है और वह आने वाले वर्षों में भारतीय टीम की आक्रामक गेंदबाजी को बरकरार रखेंगे। नफरत इस हुनर को वापस नहीं ले सकती। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि अर्शदीप को जिस तरह सिर्फ अपने धर्म की वजह से नफरत का शिकार बनाया जा रहा है, वह बेहद दुखद है। अर्शदीप के पास जबरदस्त कौशल है और वह आने वाले वर्षों में भारतीय टीम की आक्रामक गेंदबाजी को बरकरार रखेंगे। नफरत इस हुनर को वापस नहीं ले सकती। बता दें कल पाकिस्तान के साथ एशिया कप में हुए मैच के दौरान कैच छोड़ने को लेकर इंटरनेट मीडिया पर अर्शदीप को खूब भला बुरा कहा जा रहा है और उसे खालिस्तानी तक कहा गया। राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने अर्शदीप को ट्रोल करने वालों से कहा कि अर्शदीप सिंह की आलोचना करना बंद करें। कोई जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता... हमें अपने लड़कों पर गर्व है... पाकिस्तान ने बेहतर खेला.. ऐसे लोगों पर शर्म आती है जो इस प्लेटफॉर्म पर सस्ती बातें कहकर हमारे ही लोगों को नीचा दिखाते हैं, अर्श और टीम को हराते हैं.. अर्श गोल्ड
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें