ICC Rankings: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की नंबर एक टी20 रैंकिंग गई, रोहित और विराट को हुआ फायदा

ICC T20I Player Rankings आइसीसी की ताजा जारी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान जो एशिया कप में जमकर रन बरसा रहे हैं उन्होंने बाजी मारी है। अपने टीम के कप्तान बाबर को पीछे छोड़ते हुए वह अब टी20 के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं।                                                              इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल हर बुधवार को टीम और खिलाड़ी की रैंकिंग जारी करती है। इस बार की जारी ताजा रैंकिंग में टी20 बल्लेबाजी में बड़ा बदालव देखने को मिला है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम जो लंबे समय से नंबर एक की कुर्सी पर काबिज थे उनको एशिया कप में खराब प्रदर्शन का खामियाजा उठाना पड़ा है। टॉप 10 रैंकिंग में शामिल एक मात्र बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को एक पायदान का नुकसान हुआ है। रोहित शर्मा 17 वें स्थान से उपर उठकर 14वें स्थान जबकि विराट कोहली 33 वें नंबर से 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं।पाकिस्तान के रिजवान ने एशिया कप में धमाकेदार खेल दिखाते हुए अब तक दो अर्धशतक जमाया है। टूर्नामेंट के तीन मैच में उनके नाम 96 की औसत से कुल 192 रन हैं। इसमें से भारत और हांगकांग के खिलाफ खेली गई उनकी अर्धशतकीय पारी अहम रही। भारत के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में रिजवान ने 43 जबकि सुपर फोर में 71 रन की पारी खेली थी।

आइसीसी की ताजा जारी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान जो एशिया कप में जमकर रन बरसा रहे हैं उन्होंने बाजी मारी है। अपने टीम के कप्तान बाबर को पीछे छोड़ते हुए वह अब टी20 के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। अब बाबर दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम है जबकि भारत के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को एक पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है और वह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के डाविड मलान है।ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच छठे नंबर हैं तो वहीं सातवां स्थान न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे को हासिल है। श्रीलंका के ओपनर पथुम निशंका को एशिया का में खेली शानदार पारियों के दम पर आठवां स्थान हासिल किया है जबकि यूएई के मोहम्मद वसीम 9वें नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका के रिजा हेनड्रीक्स 10वें नंबर पर हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PAK vs AFG Asia cup 2022: रोमांचक मुकाबले में आउट होने के बाद अफगानिस्तान के गेंदबाज को मारने दौड़े आसिफ, लग सकता है प्रतिबंध

IND vs PAK: Arshdeep Singh के घर वाले हुए चिंतित, खेल मंत्री ने फोन पर बात कर दिया आश्वासन

हॉन्ग कॉन्ग से जीत के बाद टीम इंडिया 4 मुश्किलों में फंसी, अब क्या करेंगे द्रविड़?