LLC: लीजेंड्स लीग क्रिकेट का जारी हुआ शेड्यूल, 16 सितंबर को खेला जाएगा पहला मैच, जानें वेन्यू और डिटेल्स

लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने अपने आगामी सीजन पूरे शेड्यूल और फिक्सचर्स की घोषणा कर दी गई है। इस सीजन के मैच छह शहरों में खेले जाएंगे। इसमें कोलकाता, नई दिल्ली, कटक, लखनऊ और जोधपुर। वहीं प्ले-ऑफ के लिए स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। कोलकाता के ईडन गार्डन में 16 से 18 सितंबर तक तीन मैच होंगे। इनमें भारत के महाराजाओं और विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच भी एक मैच होगा। यह मैच आजादी के 75 वें वर्ष के यादगार के तौर पर खेला जाएगा। जोधपुर और लखनऊ प्रत्येक के लिए दो मैच आयोजित हैं जबकि अन्य सभी मैदानों में तीन-तीन मैच हो
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा, 'हमारे प्रशंसकों और दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। वे फिक्स्चर की घोषणा के साथ मैच देखने की योजना बना सकते हैं। हमारे टिकटिंग पार्टनर के साथ ऑनलाइन टिकट मिलने की तिथियों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। एक नए फॉर्मेट में खेलने के लिए 10 देशों के दिग्गज खिलाड़ी तैयार हैं। मुझे विश्वास है कि खेल प्रेमी इस साल मैदान में शानदार प्रदर्शन और एक अभूतपूर्व सीजन का रोमांचक अनुभव प्राप्त करेंगे।'

उन्होंने बताया, 'आगामी सीजन पाकिस्तान से कोई खिलाड़ी नहीं आ रहा है। हम जल्द ही कुछ अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल करेंगे और हमारे सभी लीजेंड्स हमारे साथ पूरा सीजन खेलेंगे और किसी अन्य लीग का कोई मैच खेलने या अन्य कोई वादा पूरा करने से भी नहीं चूकेंगे।'वहीं लीजेंड्स लीग क्रिकेट के कमिश्नर रवि शास्त्री ने कहा, 'हम ने क्रिकेट के इन मैदानों पर खेल के दीवानों को चकित करने की तैयारी कर ली है। इस फेस्टिव सीजन में हम क्रिकेट कार्निवल पेश करने जा रहे हैं जिसमें टॉप लीजेंड्स लीग क्रिकेट टाइटल के लिए जोरदार मुकाबला करेंगे।'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

AUS vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्टोइनिस-वॉर्नर टीम से बाहर

Asia Cup: धोनी को दिया पाकिस्तान को हराने का श्रेय, श्रीलंकाई कप्तान का बयान सुन तिलमिला गए होंगे पाकिस्तानी