हेड कोच राहुल द्रविड़ हुए कोरोना संक्रमित; BCCI ने किया कंफर्म, जानिए टीम से कब जुड़ेंगे

         

 



भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। फिलहाल भारतीय टीम राहुल द्रविड़ के बिना यूएई के लिए रवाना होगी


 

27 अगस्त से यूएई में शुरू होने जा रहे एशिया कप से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। भारत एशिया कप में 28 अगस्त को अपने शुरुआती मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगा। हालांकि अच्छी खबर ये है कि राहुल द्रविड़ नेगेटिव कोविड रिपोर्ट आने के बाद टीम से जुड़ सकेंगे। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए आज यूएई पहुंचेगी।

शाह ने जारी प्रेस रिलीज में कहा, ''टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ एशिया कप 2022 के लिए टीम के यूएई जाने से पहले नियमित परीक्षण में कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। द्रविड़ बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनमें हल्के लक्षण हैं। एक बार नेगेटिव COVID-19 रिपोर्ट आने पर वह टीम में शामिल हो जाएंगे। भारतीय टीम 23 अगस्त 2022 को संयुक्त अरब अमीरात में इकट्ठा होगी।''

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

AUS vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्टोइनिस-वॉर्नर टीम से बाहर

Asia Cup: धोनी को दिया पाकिस्तान को हराने का श्रेय, श्रीलंकाई कप्तान का बयान सुन तिलमिला गए होंगे पाकिस्तानी