शेन वॉट्सन ने चुने विश्व क्रिकेट के 'Big 5' बल्लेबाज, बाबर आजम को बताया नंबर 2 तो नंबर वन पर है यह बल्लेबाज
आईसीसी (ICC) के वेबसाइट पर शेन वॉट्सन (Shane Watson) ने वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट के टॉप 5 बल्लेबाजों का ऐलान किया। आईसीसी (ICC) के वेबसाइट पर शेन वॉट्सन (Shane Watson) ने वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट के टॉप 5 बल्लेबाजों ( 'Big 5' Test batters) का ऐलान किया है. जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम को टेस्ट का नंबर 2 बल्लेबाज माना है. वहीं, नंबर वन पर वॉट्सन की पसंद विराट कोहली (Virat kohli) बने हैं. बता दें कि आईसीसी के लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में बाबर नंबर 3 पर मौजूद हैं तो वहीं विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में भी शामिल नहीं है. ऐसे में शेन वॉट्सन ने कोहली को नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज मानकर फैन्स के बीच सुर्खियां बटोरने में सफल रहे हैं.
बता दें कि इस समय बाबर वनडे और टी-20 में नंबर एक बल्लेबाज हैं औऱ हाल के समय में जबरदस्ट फॉर्म में हैं. दूसरी ओर विराट 3 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज का कोहली को नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज मानना फैन्स को हैरान कर रहा है.
इसके अलावा शेन वॉट्सन ने जो रूट और केन विलियमसन को वर्तमान में टेस्ट में बेस्ट बल्लेबाज माना है. दोनों वॉट्सन की नजर में टॉप 5 में हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें